चंद्रयान तीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।


 चंद्रयान तीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।जिंस वक्त भारत का चंद्रयान तेजी से चाँद की तरफ बढ़ रहा है। ठीक उसी वक्त दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान का मलबा ऑस्ट्रेलिया में आकर गिर गया है। इस वीडियो में आपको बताएंगे कि ऑस्ट्रेलिया में क्या मिला है। ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक अजीब सा पुर्जा मिला है। धातु का ये पुर्जा दो मीटर लंबा है और इस पर तार लटक रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी ने भी इसको लेकर एक ट्वीट किया है। ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी ने इस रहस्यमयी चीज़ की तस्वीर को ट्वीट करते हुए कहा है कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि ये चीज़ किसी विदेशी स्पेस लॉन्च के रॉकेट से जुड़ी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने जैसे ही दावा किया की ये चीज़ किसी स्पेस लॉन्च वेहिकल का हिस्सा हो सकती है तभी से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा शुरू कर दिया की ये चंद्रयान तीन का ही मलबा है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे है की जब भी कोई रॉकेट लॉन्च होता है तो वो कई चरणों से गुजरता है। जैसे जैसे रॉकेट ऊँचाई पर जाता है वैसे वैसे ही उसके वजन को कम करने के लिए कई हिस्से उससे अलग हो जाते हैं। किसी तथ्य को आधार बनाते हुए ये दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान तीन से अलग हुआ हिस्सा ही ऑस्ट्रेलिया में आके गिरा है। वैसे आपको बता दें कि मलबे को लेकर एक और हैरान करने वाली थ्योरी सामने आ रही है। कई लोगों का कहना है की ये मलबा 2014 में अचानक आसमान से गायब हुए मलेशिया के विमान एमएच 370 का हिस्सा भी हो सकता है। मलेशिया का एम एच 370 विमान अब तक एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। ये विमान जब से गायब हुआ है, इसके बारे में किसी को नहीं पता है। इस विमान को मलेशिया से बेजिंग जाना था, लेकिन यह बीच आसमान में ही गायब हो गया। इस मलबे के टुकड़े को एमएच 370 विमान का हिस्सा साबित करने के लिए कई लोगों ने तर्क दिए हैं। कई लोगों ने कहा है कि इस मलबे पर एक चिपचिपा पदार्थ चिपका हुआ है। इस पदार्थ को वरना कल कहते हैं वरना कल एक सख्त खोल वाला समुद्री जीव होता है जो पत्थरों और जहाजों से लेकर अन्य चीजों से जुड़ जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वरना कल को किसी चीज़ से जुड़ने के लिए करीब एक महीने का समय लगता है।

ऐसे में हो सकता है की ये एम एच 370 का ही हिस्सा हो। इन लोगों ने कहा है कि अगर ये चंद्रयान तीन का हिस्सा होता तो अभी तक इस पे वरना कल चिपका हुआ नहीं होता। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया में इस मलबे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस सेना की मदद लेने पर भी विचार कर रही है। आम लोगों को इस टुकड़े से दूर रहने के लिए कहा गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने