खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर जलस्तर पहुँच चुका है। यमुना का और उसका अब असर साफ दिखने लगा है। आप ये देखिये रिंग रोड का इलाका है। ये सामने पुराना किला है और यह देखिये ये रिंग रोड का इलाका है जो नीचे की सड़क है। जो सीधे दिल्ली गेट की तरफ आप आगे जा सकते हैं वो यहाँ पर आप देखिये निचले हिस्से में जो नीचे का हिस्सा है वहाँ पर पानी पहुँच चुका है। इस तरीके से अब जो निचले हिस्से हैं दिल्ली के जो यमुना के आसपास के हैं तो पानी अब अपनी जो नदी है उससे बाहर सड़कों तक पहुंचने लगा है। हालांकि कोशिश की जा रही है। लोगों को इसके बारे में लगातार इन्फॉर्म भी किया जा रहा है। लेकिन आप देखिए इन सड़कों का चुकी आप देखिये आज वर्किंग डे है तो क्योंकि ये एक मेन रोड है। इस पेज इस तरीके से पानी लगा हुआ है। इसका असर कुछ देर के बाद नजर आएगा। जब लोग अपने घरों अपने घरों से निकलेंगे, ऑफिस जाने के लिए निकलेंगे और जब सड़कों पर इस तरीके से पानी मिलेगा तो उसका सीधा असर दिखेगा। दिल्ली में जगह जगह जाम लगने की भी संभावना होगी। लगातार ट्रैफिक पुलिस लोगों को सतर्क कर रही है और समझा रही है कि जो खास तौर से जो रिंग रोड का इलाका जो यमुना से लगा हुआ है उस रास्ते से बच के रहे। कैमरामैन अंकित खंडेलवाल के साथ हिमांशु मिश्रा दिल्ली आजतक।
